ये हम सभी जानतें हैं कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी (विशेष सुरक्षा दल) 'स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप' नाम की संस्था के पास होती है। एस.पी.जी (S.P.G) पूर्व प्रधानमंत्री एवं उनके परिवार की सुरक्षा का ध्यान भी रखती है| प्रधानमंत्री जहाँ से गुजरते हैं, उनके चप्पे-चप्पे पर एसपीजी के अचूक निशानेबाज तैनात होते हैं। एसपीजी के जवान FNF-2000 असॉल्ट राइफल, ऑटोमैटिक गन और 17-एम नामक खतरनाक पिस्टल जैसे आधुनिक हथियारों से लैस रहते हैं| लेकिन क्या आप जानतें हैं कि अगर प्रधानमंत्री चाहे तो वे इस सुरक्षा को लेने से इंकार कर सकते हैं|
PM SPG
क्या अपने कभी ध्यान दिया है कि इन बॉडीगार्ड्स के हाथ में ब्रीफ़केस या सूटकेस भी होता है| आप चाहे तो इसकी झलक 26 जनवरी की परेड में देख सकते हैं| लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस ब्रीफ़केस मे आखिर क्या रहता है?
PM SPG briefcase
Source: www. qph.ec.quoracdn.net.com
यह सूटकेस वास्तव में न्यूक्लियर बटन होता है जिसे प्रधानमंत्री से कुछ फ़ीट दूर रखा जाता है और यह सूटकेस बहुत पतला दिखता है| असल मे यह एक पोर्टेबल बुलेट प्रूफ शील्ड या पोर्टेबल फ़ोल्डआउट बैलिस्टिक शील्ड होती है जिसे हमले के दौरान खोला जा सकता है जो कि एनआईजी लेवल-3 की सुरक्षा प्रदान करती है। जब भी सुरक्षा बलों को किसी भी खतरे या संदिग्ध गतिविधि का अंदेशा होता है, वे प्रधानमंत्री को सुरक्षित करने के लिए उस शील्ड को नीचे की ओर झटका देते हैं जिससे वह शील्ड खुल जाती है| देखा जाए तो यह एक तरह से ढाल का काम करती है जोकि अति विशिष्ट व्यक्तियों को तत्काल और अस्थायी सुरक्षा देती है।
Nuclear protective shield
Source: www.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com
इस ब्रीफ़केस में एक गुप्त जेब भी होती है जिसमें पिस्तौल को रखा जाता है |
SPB Briefcase
क्या आप जानतें हैं कि भारतीय परमाणु हथियारों को कब और कैसे इस्तेमाल करना है, इसका निर्णय लेने का एकाधिकार भारत के प्रधानमंत्री को नहीं है। यह निर्णय लेने का अधिकार परमाणु कमान प्राधिकरण (Nuclear Command Authority) को है|
एसपीजी के साथ एक काउंटर अटैक टीम (कैट) CAT (Counter Assault Team) भी होती है| इस टीम के पास “एफ. एन-2000”, पी-90, ग्लोक-17, ग्लोक-19 और “एफ. एन-5” जैसे हथियारों को इस्तेमाल करने की कला भी होती है| इस टीम को कठोर प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाता है और इसकी  खासियत है कि प्रधानमंत्री पर किसी भी हमले के दौरान यह तेजी से कार्रवाई करती है।
Counter Assault team
Source: www.cache3.asset-cache.net.com
एसपीजी देश के विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा राजनयिक यात्राओं पर आए दुनिया भर के नेताओं और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को भी सुरक्षा प्रदान करती  है, आप उन्हें हर जगह हर कोने की जाँच और हर संभावित खतरे को नष्ट करते देख सकते हैं।
एसपीजी कैबिनेट सचिवालय के तहत आता है और इसके महानिदेशक भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी होते हैं| एसपीजी के कमांडो का चुनाव “केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल” और “रेलवे सुरक्षा बल” के जवानों में से किया जाता है| लेकिन इसकी कमान आईपीएस या आरपीएफ के अधिकारियों के हाथों होती है। एसपीजी लगातार विशिष्ट व्यक्तियों को सर्वोच्च सुरक्षा प्रदान कर रहा है।

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: